बारिश बढ़ाएगी टेंशन

नई दिल्लीः मार्च की शुरुआत के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर तेज गर्मी परेशान करेगी तो वहीं अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश टेंशन बढ़ाएगी। IMD के मुताबिक, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंट के रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम विभाग ने 27-28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

IMD के अनुसार, 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यानी होली में ठंड का एहसास लगभग न के बराबर होगा। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आलम ये है कि पंखा चलाने की नौबत आ गई है। IMD के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3से5 डिग्री अधिक हो सकता है। जबकि अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे के बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। यानी होली तक यूपी में गर्मी बढ़ने के संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *