रणवीर सिंह रखेंगे दीपिका पादुकोण के लिए करवाचौथ का व्रत

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री के लोग फैन हैं। अब रणवीर ने खुलासा किया है कि वो इस करवाचौथ पर दीपिका को सरप्राइज देने वाले हैं। रणवीर ने अपनी खूबसूरत सी पत्नी के लिए अपने हाथों में मेंहदी रचाई है और साथ ही कुछ ऐसा जो दीपिका ने सोचा भी नहीं होगा।

दरअसल, रणवीर सिंह आजकल अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ से धमाल मचा रहे हैं। जल्द ही शो में करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान ‘उड़ारियां’ की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया उर्फ ​​​​’छोटी सरदारनी’ की मेहर नजर आईं। शो में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह का यह वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। शो में यह भी खुलासा हुआ रणवीर सिंह इस करवाचौध दीपिका के लिए व्रत रखने वाले हैं। निमृत कौर और प्रियंका चौधरी ‘द बिग पिक्चर’ के करवाचौथ स्पेशल एपिसोड में रणवीर सिंह के हाथों पर दीपिका के नाम की मेंहदी लगाती दिख रही हैं। रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वहीं कुछ समय पहले शो के प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि वो दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह कहते नजर आए, ‘जैसे कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अू दो- तीन साल में बच्चे भी होंगे। भाई साहब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थीं ना, मैं कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट बना रहा हूं नाम की।’ बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। इनके फैंस भी इनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *