मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के रफ्तार का कहर बरपा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 140 थाना बलदेव क्षेत्र में दो वाहनों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार घायलों में दो लोग गंभीर है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वैगन आर कार वहां खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मथुरा में बलदेव थाना क्षेत्र के गढ़ी सुक्खा के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर इस भीषण दुर्घटना में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। इन सभी को आगरा रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग नोयडा की ओर से आगरा जा रहे थे।
यह सभी लोग बुलंदशहर से वैगनआर एचआर-3 ओआर -9721 गाड़ी से आगरा घूमने जा रहे थे। तभी नौ बजे के करीब उनकी तेज रफ्तार गाड़ी का जबरदस्त एक्सिटेंड हो गया। गाड़ी विष्णु नाम का व्यक्ति चला रहा था। मृतकों में नीरज (25 वर्ष) पत्नी प्रेमचंद (25), अनिता (30) पत्नी शिवकुमार (30) अंजली पुत्री शिवकुमार (13) विष्णु पुत्र सुरेश (25) करुणा पुत्री सलेख (22) निवासी समसुन नगर जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर की मौत हो गई गई।

कार सवार 12 वर्ष की बच्ची इस हादसे में बच गई। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। यहां भारी संख्या में भीड़ मौजूद है।