भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया

रुद्रप्रयाग :संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, माननीय जिला जज रुद्रप्रयाग श्री श्रीकांत पाण्डेय के द्वारा की गई।

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पी.एल.वी.गण का द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्री रवि रंजन के द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सन् 1950 को आज के दिन भारत के लोगों के द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्तित किया गया।

माननीय जिला जज, रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित प्रतिभागीगणों को भारतीय संविधान में उल्लिखित भारत के नागरिकों के मूल कर्तव्य बताए गए एवं कहा गया कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, तभी हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा का उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्तागणों द्वारा भी उपस्थित प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त संविधान दिवस के अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती यशोदा खत्री द्वारा सन राइजिंग इरा एकेडमी जवाहरनगर अगस्त्यमुनि में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उनके द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन मानस के मध्य संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को अन्य कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नगरपालिका द्वारा भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में अपने-अपने विभागों में कार्मिकों के साथ संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया पी.एल.वी. (पराविधिक स्वयं सेवक) द्वारा सवंधान दिवस के अवसर पर अपने-अपने ग्राम विधिक सेवा समिति के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग श्रीमती पारूल थपलियाल, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री गुलाब सिंह, अध्यक्ष बार एसोशिएसन रुद्रप्रयाग प्रदीप जगवाण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण, पुलिस कर्मचारीगण एवं पी.एल.वी.गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *