मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को त्र्यंबकेश्वर रोड के पास बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।