भीषण गर्मी : करोड़ों लोग होंगे प्रभावित- रिपोर्ट

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले वर्षों में अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। अभी की बात करें तो यहां का तापमान एक दिन में 125 डिग्री फारेनाहाइट यानी 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2053 तक आधा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में होगा। इससे 100 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित होंगे।

गैर लाभकारी फर्स्ट स्ट्रीट फाउंडेशन (First Street Foundation) की ओर से एक शोध किया गया है। इस शोध के दौरान 30 वर्ग मीटर के हाइपर लोकल पैमाने पर गर्मी के जोखिम का अनुमान लगाने के लिए जनता और तीसरे पक्ष के डेटा के साथ निर्मित एक सहकर्मी समीक्षा माडल का उपयोग किया गया।

फर्स्ट स्ट्रीट फाउंडेशन का मिशन जलवायु जोखिम माडलिंग को जनता, सरकार और उद्योग के प्रतिनिधियों, जैसे रियल एस्टेट निवेशकों और बीमा कर्ताओं के लिए सुलभ बनाना है।

शोध में एक महत्वपूर्ण बात यह सामने आई है कि राष्ट्रीय मौसम सेवा (National Weather Service) की उच्चतम श्रेणी की सीमा से अधिक गर्मी, जिसे ‘अत्यधिक खतरा’ कहा जाता है, या 125 डिग्री फारेनहाइट से अधिक गर्मी 2023 में 8.1 मिलियन लोगों को प्रभावित करेगी। इससे 2053 में 107 मिलियन लोगों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी टेक्सास और लुइसियाना से इलिनोइस, इंडियाना और विस्कान्सिन तक फैला भौगोलिक क्षेत्र भीषण गर्मी से प्रभावित होगा।

अपना माडल बनाने के लिए, अनुसंधान दल ने 2014 और 2020 के बीच उपग्रह-व्युत्पन्न भूमि की सतह (Satelite-Derived Land Surface) के तापमान और हवा के तापमान की जांच की, ताकि दो मापों के बीच सटीक संबंध को समझने में मदद मिल सके।

अध्ययन में कहा गया है कि पूरे अमेरिका में गर्म तापमान रहने की आशंका है। स्थानीय तापमान में ये वृद्धि उन समुदायों के लिए महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है, जो अपने सामान्य जलवायु के सापेक्ष गर्म मौसम के अनुकूल नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, उत्तरपूर्वी राज्य मेन में तापमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि उतनी ही खतरनाक हो सकती है, जितनी टेक्सास के दक्षिण-पश्चिमी राज्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *