शारदीय नवरात्रि : हाथी में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

नई दिल्ली, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी अधिक महत्व है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

बता दें कि साल में पूरी चार नवरात्रि पड़ती है जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है। प्रत्यक्ष नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। अश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करने के साथ कलश स्थापना करते हैं।

पंचांग के अनुसार, इस साल का शारदीय नवरात्रि काफी खास है। क्योंकि इस बार नवरात्रि सोमवार के दिन से शुरू हो रहे हैं। यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जब नवरात्रि रविवार या सोमवार के दिन शुरू होते हैं, तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। हाथी पर सवार होने से सर्वत्र सुख सम्पन्नता बढेगी। विश्वभर में शांति के प्रयास सफल होंगे। इसके साथ ही देशभर के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित होगी।

शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ तिथि और घट स्थापना
शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ- 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक

घटस्थापना मुहूर्त : 26 सितंबर सुबह 06 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक

शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ – 26 सितंबर सुबह 3 बजकर 24 मिनट से 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।

शारदीय नवरात्रि 2022 की तिथियां
26 सितंबर 2022, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर, चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत

30 सितंबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

1 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी

4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण

5 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *