सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के CM पद की शपथ

उदय दिनमान डेस्कः कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे।

सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे।बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

कर्नाटक के मनोनीत उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे।बेंगलुरु: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटी है।

कर्नाटक के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए।कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *