चांदी सस्ती, सोने की चमक फीकी

नई दिल्ली: अगर आप आज, 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Crash) देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver News) में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है.

एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है. लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?

शादियों का सीजन होने के कारण लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सोना अभी खरीदना सही है या नहीं. आज के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की अपडेट देंगे… जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई से लेकर कोलकाता तक, आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है? चांदी आज कितनी चमक रही है? देश और दुनिया के तमाम बड़े बुलियन मार्केट्स की लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…

अगर आप सोच रहे हैं कि बाजार में चांदी 8-9% गिरी है लेकिन ETF 21% क्यों, तो इसकी वजह ‘लिक्विडिटी’ और ‘मार्केट डिमांड’ होती है. शेयर बाजार में जब घबराहट फैलती है, तो लोग डिजिटल चांदी (ETF) को तेजी से बेचने लगते हैं, जिससे इनकी कीमतें असल चांदी के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से गिर जाती हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर अब शेयर बाजार में मौजूद गोल्ड और सिल्वर ETFs (Exchange Traded Funds) पर भी दिखने लगा है. गुरुवार , 5 फरवरी को Silver ETFs में 21% तक की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया है.Axis Silver ETF में सबसे बड़ी गिरावट आई और यह 21% तक टूट गया. इसके अलावा SBI, Kotak और DSP जैसे बड़े सिल्वर ETFs भी 16-17% तक नीचे गिर गए.

गोल्ड ETFs में भी गिरावट रही, लेकिन चांदी के मुकाबले कम रही. गोल्ड ETFs आज करीब 7% तक नीचे लुढ़क गए. बता दें कि ETF सोने या चांदी में निवेश करने का एक ‘डिजिटल’ तरीका है. जब बाजार (MCX) में चांदी की कीमतें गिरती हैं, तो इन फंड्स की वैल्यू भी गिर जाती है.एक्सपर्ट्स की सलाह है कि चांदी के लिए ₹2,35,000 से ₹2,50,000 का लेवल खरीदारी के लिए बेस्ट है. इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत होने के कारण लॉन्ग टर्म में चांदी अभी भी ₹3 लाख के पार जा सकती है.

बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई यह गिरावट करेक्शन को दिखाता है.सोने को ₹1,45,000 से ₹1,48,000 के बीच अच्छा सपोर्ट है. यानी अगर दाम यहां तक गिरते हैं, तो यह खरीदारी का बहुत अच्छा मौका होगा. वहीं रेसिसटेंस लेवल ₹1.65 लाख से ₹1.75 लाख है यानी यह फिर से इस लेवल तक जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *