डंडरियाल विकास एवम सामाजिक कल्याण समिति द्वारा कुष्ठ आश्रम में कंबल बांटे
देहरादून। डंडरियाल विकास एवम सामाजिक कल्याण समिति की वार्षिक बैठक देहरादून में संपन्न हुई, बैठक में करीब 100 सदस्यों ने भाग लिया।
जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, उपनिदेशक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड और विशेष अतिथि प्रवेश चंद्र डंडरियाल, सेवानिवृत सीडीओ उत्तराखंड ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
बैठक में सभी सदस्यों ने अपने – अपने विचार साझा किए कि किस तरह से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाए।इसके बाद रायफल होम कोड़ खाना मोहिनी रोड में निवास करने वाले करीब 27 परिवारों को कंबल वितरित किए गए और सुभाष डंडरियाल द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान भी की गई।
बता दे कि डंडरियाल विकास समिति सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। समिति द्वारा कोरोना काल में भी सामाजिक कार्यों में अपनी सशक्त भूमिका निभाई है।
पूर्व में किए कुछ कार्य
– 14 नवंबर 2020 को कोटद्वार में झुगी झोपड़ियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई और उनको उपहार दिए गए।
– 15 नवंबर 2020 को कोटद्वार में कुष्ठ आश्रम में सदस्यों द्वारा सेवा की गई।
– 17 जनवरी 2021 को कोटद्वार रेलवे स्टेशन में निर्धन लोगों को रात में चाय और नाश्ता दिया गया।
समिति के सामाजिक कार्यों का पूर्व में पौड़ी के जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और एक प्रतिनिधिमंडल को समिति के पास भेजा।सतपुली के बिलखेत में पैराग्लाइडिंग में बेहतर स्थान पाने में 9 वर्ष की जिया डंडरियाल को भी समिति द्वारा समानित किया गया।