इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत

नई दिल्ली: बुध को व्यापार, बुद्धि व संवाद आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है।

बुध ग्रह का गोचर 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर तुला राशि में होगा। इसके बाद 13 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

मेष- मेष राशि के जातकों को बुध राशि परिवर्तन का पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ के आसार हैं।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन शुभफलदायी साबित होगा। इस अवधि में आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के जीवन में बुध गोचर शांति लाएगा। इस अवधि में आपको लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को लाभ मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में आपके रिश्तों में सुधार होगा। भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु- धनु राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *