हैलीकाॅप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त,मृतकों का विवरण

रुद्रप्रयाग :श्री केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक हैलीकाॅप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हैलीकाॅप्टर में पायलट समेत 07 लोग सवार थे जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार को करीब 11ः45 बजे सोनू बिष्ट द्वारा आपातकाली परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को फोन कर देवदर्शनी (गरुड़चट्टी) के पास हैलीकाॅप्टर के क्रैश होकर दुर्घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही निकटवर्ती सेक्टर अधिकारी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन, डीडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु पहुंची। प्रथम दृष्टया हैली क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों का विवरण
1 अनिल सिंह, पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट।
2. पूर्वा रामानुज, उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
3. क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
4. ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
5. सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
7. कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *