धरने पर बैठे पहलवानों का दर्द

नई द‍िल्‍ली। देश की राजधानी द‍िल्‍ली। संसद भवन से महज 2.8 क‍िलोमीटर की दूरी पर है जंतर-मंतर। यहां धरने पर बैठे वो खिलाड़ी आंसू बहा रहे हैं, ज‍िन्‍होंने पूरे दुन‍िया में तिरंगे के मान को बढ़ाया। आखि‍र क्‍यों ? ऐसी क्‍या बात हुई, ज‍ि‍सने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इन द‍िग्‍गज खिलाड़ियों को फुटपाथ पर सोने को मजबूर कर द‍िया।

इस खबर के अहम कि‍रदार भारतीय कुश्ती संघ के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ब्जभूषण सिंह और रेसलर विनेश फोगाट हैं। इसी साल 18 जनवरी को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विनेश फोगाट ने फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि कोच नेशनल कैंप में महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। विनेश फोगाट रोते हुए बताया क‍ि बृजभूषण शरण स‍िंह खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद उन्‍होंने मुझे खोटा सिक्का कहा।

फेडरेशन के अध्‍यक्ष और भाजपा सांसद पर इतने गंभीर आरोपों से हंगामा मच गया। 18 जनवरी को ही बृजभूषण मीड‍िया के सामने आए और आरोपों से इनकार क‍िया।बृजभूषण शरण स‍िंह ने कहा क‍ि किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर ऐसा निकला तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

कोच ने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए कहा क‍ि इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा का हाथ है। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे हैं।अगले द‍िन रेसलर्स केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से म‍िले और अपनी बात रखी। करीब चार घंटे तक हुई इस बातचीत में उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा गया।

रेसलर्स फिर से जंतर-मंतर पर पहुंचे और धरना शुरू कर द‍िया। साथ ही, ऐलान कर द‍िया क‍ि न्याय मिलने तक अब वे कोई कैंप ज्‍वॉइन नहीं करेंगे। न ही वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब वह खेल और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने जांच कमेटी बनाई, जिसकी अध्यक्ष पीटी ऊषा ने मैरीकॉम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया। उन्‍होंने 7 सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।

देर रात एक बार फि‍र खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की रेसलर्स से मुलाकात हुई। यह मुलाकात करीब 7 घंटे तक चली। इस दौरान खेल मंत्रालय ने एक ओवरसाइट कमेटी बनाने का फैसला लिया। इसका अध्यक्ष भी एमसी मैरीकॉम को बनाया गया।

तीन महीने बाद रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने फि‍र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था।पहलवानों का धरना दूसरे दि‍न भी जारी रहा। विनेश फोगाट समेत 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। इन्होंने कोच बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की। पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा है।

बजरंग पूनिया ने कहा क‍ि इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है।इंडियन रेसलिंग फेडरेशन के 7 मई से होने वाले चुनाव रोक दिए गए। ओलिंपिक्स एसोसिएशन चुनाव के लिए एक एग्जिक्यूटिव कमेटी बनाएगी। कमेटी फेडरेशन का कामकाज भी देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *