‘कातिल हसीनाओं’ का जाल

मॉस्को: रूस और चीन ने पश्चिम के खिलाफ एक नए तरह का युद्ध छेड़ दिया है। यह गोलियों से नहीं लड़ा जा रहा है क्योंकि इसे लड़ने वाली खूबसूरत लड़कियां हैं, जो फर्जी पहचान से संपर्क कर इस काम को अंजाम देती हैं। अमेरिकी खुफिया सूत्रों का कहना है कि रूसी और चीनी एजेंट ने अमेरिका के तकनीकी गढ़ों में महिला जासूसों की बाढ़ ला दी है। ये लड़कियां अपने हुस्न के जाल में फंसाकर अमेरिकी इंजानियरों से सरकारी राज और तकनीक चुराने की कोशिश में हैं। द सन ने अपनी रिपोर्ट ये दावा किया है।

द सन का कहना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक युद्ध है। इसमें पश्चिमी सुरक्षा को भेदने के लिए मानवीय कमजोरियों का फायदा उठाने पर जोर दिया जा रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक जेफ स्टॉफ चेतावनी देते हैं कि अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी खुलेआम काम कर रहे हैं। चीनी हमारी व्यवस्था को समझते हैं और वे जानते हैं कि इसके भीतर कैसे काम करना है।

स्टॉफ कहते हैं, ‘चीन हमारे स्टार्टअप्स, हमारे शैक्षणिक संस्थानों और हमारे रक्षा विभाग के प्रोजेक्ट को निशाना बना रहा है। यह सब चीन की आर्थिक युद्ध रणनीति का एक हिस्सा है’ पामीर कंसल्टिंग के मुख्य खुफिया अधिकारी जेम्स मुलवेनन ने कहा कि लिंक्डइन पर उन्हें एक ही तरह की आकर्षक युवा चीनी महिलाओं से अनुरोधों की बाढ़ आ गई है। रूस भी इसी तरह की कोशिश कर रहा है।

प्रति-खुफिया विशेषज्ञों का कहना है कि बीजिंग का ‘यौन युद्ध’ तेजी से फैल रहा है। यह विनाशकारी रूप से प्रभावी साबित हो रहा है। यह सिर्फ चुलबुली जासूस नहीं, बल्कि पूरी तरह से संचालित ऑपरेशन हैं। एक पूर्व अधिकारी ने खूबसूरत रूसी महिला के बारे में बताया, जिसने “रूसी सॉफ्ट-पावर स्कूल” से स्नातक होने के बाद एक अमेरिकी एयरोस्पेस कर्मचारी से शादी कर ली।

अमेरिकी जांचकर्ताओं का कहना है कि बीजिंग ने एक बड़ी आबादी को संभावित जासूसों में बदल दिया है। निवेशकों, छात्रों, व्यापारियों का इस्तेमाल पश्चिमी इंजीनियरों से राज निकालने के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी व्यापार रहस्यों की चोरी से अमेरिकी करदाताओं को सालाना 600 अरब डॉलर तक का नुकसान होता है, जिसमें चीन सबसे आगे है।

रूस ने भी अपने अभियान को फिर से चलाया है। रूस की लाल बालों वाली हसीना अन्ना चैपमैन दुनियाभर में मशहूर रही हैं। अब उनको पुतिन ने फिर से सक्रिय किया है। दावा किया जा रहा है कि रूस ऐसी जासूस तैयार कर रहा है, जिनका शारीरिक आकर्षण पुरुषों पर जादू की तरह काम करता है। इसी का फायदा उठाने की कोशिश में मॉस्को लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *