मर गया दुनिया का ‘सबसे गंदा’ शख्स

उदय दिनमान डेस्कः आधी सदी से ज्यादा समय तक नहीं नहाने वाले शख्स की मौत हो गई। ये दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से मशहूर थे। ईरान के इस व्यक्ति ने 60 सालों से ज्यादा समय से नहीं नहाया था, जिसकी मौत 94 साल की उम्र में हो गई। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि कई दशकों से नहीं नहाने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी का नाम अमौ हाजी था। अमौ हाजी को नहाना-धोना पसंद नहीं था। वह अविवाहित थे। अमौ हाजी का रविवार को ईरीन के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया। वे देजगाह गांव में अकेले रहते थे।

अमौ हाजी कालिख से ढके और एक सिंडर-ब्लॉक की झोंपड़ी में रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमौ हाजी बीमार होने के डर से नहाने से परहेज किया करते थे। अमौ हाजी का मानना था कि सफाई उन्हें बीमार कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही ग्रामीणों ने अमौ हाजी को नहलाने के लिए राजी किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इतने सालों बाद नहाने के बाद उनकी तबीयत ऐसी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि बीते दिनों उनकी मौत हो गई।

हाजी को खाने में जानवरों का सड़ा हुआ मांस पसंद था। उन्हें पॉर्कुपाइन का मांस खाना पसंद था। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि हाजी एक साथ पांच सिगरेट जलाकर पी जाते थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, 2013 में अमौ हाजी के जीवन के बारे में “द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी” नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन कैसे जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *