ऋषिकेश। चारधाम जाने वाली बसों के लिए लॉटरी अप्रैल के पहले सप्ताह में निकाली जाएगी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को अब तक सभी परिवहन कंपनियों से बसों का ब्योरा नहीं मिल पाया है। रोटेशन ने परिवहन विभाग की ओर से हर साल बढ़ाए जाने वाले टैक्स को लागू करने का विरोध किया। कहा कि ऐसी स्थिति में वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करेंगे। चाहे उनके वाहनों के ग्रीन कार्ड बनें या न बनें। चारधाम यात्रा को लेकर संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हरिद्वार और ऋषिकेश के ट्रैवल एजेंटों की अलग-अलग बैठक हुई। संयुक्त रोटेशन की ओर से बताया गया कि हरिद्वार से आने वाली यात्री बस डिमांड रोटेशन में शामिल सभी 10 परिवहन कंपनियों के माध्यम से स्वीकार की जाएगी।
ठेका वाहन और स्टेज कैरिज में चलने वाले वाहनों की अलग-अलग लॉटरी निकाली जाएगी। मूल डिमांड पर ही वाहनों का आवंटन किया जाएगा। अगर किसी ट्रैवल एजेंट की डिमांड फर्जी पाई जाती है तो वाहन व एजेंसी का अगला छूट का नंबर निरस्त कर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को रोटेशन से गमन पत्र (परमिट) लेना होगा। परिवहन विभाग और रोटेशन चेक पोस्ट पर गमन पत्र (परमिट) की जांच की जाएगी। गमन पत्र (परमिट) न होने पर वाहन को चेक पोस्ट से वापस कर दिया जाएगा।
बैठक में टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, गणेश भट्ट, योगेश उनियाल, प्रेमपाल बिष्ट, प्रदीप कानवासी, कृष्णा पंत सहित ट्रैवल कारोबारी हरिमोहन सिंह, नरेश गोयल, नितिन चौधरी, गजेंद्र चौहान, सुमित रतूड़ी, बिजेंद्र पासवान, राकेश गुसाईं, बद्री प्रसाद नौटियाल और प्यारेलाल जुगरान आदि मौजूद रहे।ट्रैवल एजेंट की मांग पर बसें आवंटित होंगीऋषिकेश के ट्रैवल कारोबारियों के साथ संयुक्त रोटेशन की बैठक में आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन ट्रैवल एजेंट के पास परिवहन विभाग या पर्यटन विभाग का एजेंट प्रमाण पत्र होगा वे बस डिमांड के लिए रोटेशन में नाम लिखवाएंगे। ट्रैवल एजेंटों की ओर से अपेक्षा की गई कि रोटेशन समिति ऋषिकेश पहुंचे यात्रियों को हर हाल में बसें उपलब्ध कराएगी। रोटेशन कार्यालय से ही यात्रियों को ट्रेवल एजेंट की डिमांड पर चारधाम के लिए बसें आवंटित की जाएंगी।
बैठक में दिनेश बहुगुणा, पंकज शर्मा, संदीप गुप्ता, नवीन मोहन, महेश शर्मा, अमर गुप्ता, चेतन, सीमा रानी, मनोज साहल, सुनील बजाज, सुनील उनियाल, भारत शर्मा, अप्रेश पंचभैया और मदन मोहन कोठारी आदि मौजूद रहे। संचालन संयुक्त रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने किया।
