मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोड पर बुधवार तड़के तेज गति से आ रही कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल बताये जा रहे हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी एक एंबुलेंस, कार और कुछ अन्य वाहनों से आकर ये कार टकरा गई।
दरअसल यहां कुछ देर पहले भी एक दुर्घटना हुई थी और घायलों को ले जाने के लिए कार और एंबुलेंस बुलायी गई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इनमें से कुछ की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। बांद्रा से वर्ली जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। इस मामले में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 2 बजकर 20 मिनट पर ये हादसा हुआ था। इसमें कुल 13 लोगों के घायल होने की खबा मिली थी जिनमें से दस घायलों को इलाज के लिए मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया था जिनमें से पांच की मौत हो गई थी।
बाकी घायलों का इलाज अभी चल रहा है। जबकि दो लोगों के मामूली चोट आयी है इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। घायलों में एक सिक्योरिटी गार्ड और दो अन्य को यहां के ग्लोबल, सैफी और लीलावती अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।