अनोखा मामला: महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म

माली: अब तक आपने जुड़वा बच्चों, या फिर तीन और ज्यादा से ज्यादा चार बच्चों के एक साथ जन्म के बारे में सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया है। यह कहानी नहीं हकीकत है और ऐसा हुआ है। एक महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया है। कहां और कब जानते हैं विस्तार से।

दरअसल, माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। खबर है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था की हलीमा के गर्भ में 6 बच्चे हैं। एक साथ एक गर्भ से 6 बच्चों का जन्म असामान्य है और 9 बच्चों का जन्म और भी असामान्य।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया “मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं”।

कई बार ऐसे अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।

प्रेग्नेंसी का ये मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर से सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की एम्बर कंबरलैंडअपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका पेट जिस तरह फूला था, उसे देखकर सभी को लगता था कि एम्बर के पेट में जुड़वा बच्चा है। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सभी गलत साबित हो गए।

एम्बर की डिलीवरी के बाद सभी हैरान हो गए। बच्चे का वजन पांच किलो 800 ग्राम था. इसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची का खिताब मिला है। बच्ची का साइज देख सभी हैरत में पड़ गए। इससे पहले यूके की ही एक महिला ने 2012 में सबसे वजनदार बच्चे को जन्म दिया था। उसका वजन साढ़े 6 किलो था।

पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे हैं। एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे नौ बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है।

स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टर हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासा चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *