देहरादून: उत्तराखंड राज्य में आए दिन भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड राज्य को भूकंप के लिहाज से जोन सिक्स में रखा गया है.
पहले उत्तराखंड राज्य को भूकंप की संवेदनशीलता के आधार पर जोन 4 और 5 में रखा गया था. ऐसे में पिछले साल भारतीय मानक ब्यूरो ने देश भर में भूकंप की संवेदनशीलता को देखते हुए नया मैप जारी किया है. ऐसे में उत्तराखंड राज्य राज्य को जोन 6 में शामिल किया गया है.
इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करने का निर्णय लिया है. इसके लिए मुख्य सचिव ने सीबीआरआई के निदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी है.
