उत्तराखंडः मैदानी क्षेत्रों में धुंध के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं धुंध छाने के आसार हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर को हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में दिनभर धूप खिली रही।

उधर, कुमाऊं मंडल में भी उच्च क्षेत्रों को छोड़कर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व हल्का कोहरा सुबह के समय पड़ने की संभावना है।

बदहाल हो चुकी विकासनगर की सड़कों का कायाकल्प होने लगा है। सैंग्विन पब्लिक स्कूल के बराबर की दिनकर विहार को जाने वाली सड़क को लोनिवि ने टाइल्स बिछाकर बैंक कालोनी के वाशिंदों को राहत दी है।

इस सड़क की बदहाली का मुद्दा दैनिक जागरण कई बार उठा चुका है। जिसके चलते रोड का सुधारीकरण किया जाने लगा है। स्कूल के बराबर की रोड बैंक कालोनी, दिनकर विहार को जोड़ती है, जो कई साल से बदहाल थी।

लोनिवि की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील होने की वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। इस समस्या को दैनिक जागरण ने कई बार उठाया अब जाकर लोनिवि निर्माण खंड देहरादून ने इसकी सुध ली है।

अब लोनिवि ने टाइल्स से रोड निर्माण शुरू कर दिया है। जिसके चलते स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और कई साल बाद कालोनी वासियों को बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। लोनिवि के एई प्रदीप सैनी का कहना है कि लोनिवि की ओर से नगर क्षेत्र में चार स्थानों की सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। कुछ काम पूरे भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *