पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल के निर्देशन पर रविवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने जनपद मुख्यालय में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाया। उन्होंने न सिर्फ अपने -अपने कार्यालयों बल्कि आस-पास भी साफ सफाई की। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह की अगुवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। प्रातः 11 बजे विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने सफाई अभियान को लेकर एकत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों को जिलाधिकारी के स्वच्छता संकल्प से रूबरू किया। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर अब हर माह के दूसरे रविवार को जनपद में सघनता से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। अभियान से नदारद रहने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। लिहाजा उन्होंने सभी अधिकारियांें और कर्मचारियों को निर्देशांें का गम्भीरता से अनुपालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिला स्तर से शुरू होकर तहसील और ब्लाक के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता को लेकर सभी लोगों से एकजुट होने का आव्हान किया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के एक कदम स्वच्छता की ओर जैसे कार्यक्रमों के संचालित होने के बाद सभी लोगां को इस प्रकार के अभियान समय-समय पर आयोजित कर अपने आस पास साफ सफाई करनी चाहिए। सीडीओ ने कहा कि सभी लोगांें को इस प्रकार के अभियानों में बिना किसी दिशा निर्देशों के भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि हमें स्वच्छता अपने घर और उसके आस पास से ही शुरू करनी होगी। अभियान को लेकर विकास भवन में जमा हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को सीडीओ ने दो टीमों में विभाजित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी की अगुवाई में पहली टीम को कंडोलिया व आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई के लिए रवाना किया। तो दूसरी टीम का स्वयं ही मार्ग दर्शन करते हुए विकास भवन परिसर में गहनता से सफाई अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चले सफाई अभियान में अधिकारियों व कर्मचारी ने परिसर के साथ-साथ अपने कार्यालयों में भी साफ सफाई की। उन्होंने विकास भवन में बेतरबीत फैले पाॅलीथिन, कागज आदि को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। सीडीओ ने कार्यालयों में जमा होने वाले कूड़े को एकत्रित कर उसका तकनीक ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियेाजना निदेशक सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, ईओ पालिका विनोद लाल शाह समेत विभिन्न विभागांें के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Stories
May 17, 2022