फलों के राजा आम का इंतजार

उदय दिनमान डेस्कः फलों में सबसे ज्यादा आम का इंतजार रहता है। आम फलों का राजा होता है। लोग आम के बाजार में आने का इंतजार करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को आम पसंद होता है। आम से कई तरह की रेसिपी और ड्रिंक बनाई जा सकती हैं। गर्मियों में आम के सेवन से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। बाजार में कच्चे आम भी आते हैं, जिसे आम पना या चटनी बना सकते हैं।

वहीं पके मीठे आम से शेक, केक या अन्य तरह के डिजर्ट बना सकते हैं। लेकिन कई बार जब आप बाजार में मीठे आम खरीदने के लिए जाते हैं तो दिखने में तो वह ऊपर से मीठे लगते हैं लेकिन स्वाद में खट्टे होते हैं। ऐसे में आम खरीदते समय वह खट्टा है या मीठा, इसकी पहचान करनी आनी चाहिए। ताकि जिस तरह के आम की आप को जरूरत हो, उसे ही घर ला सकें और आपके पैसे न बर्बाद हों।

आम खरीदते समय गोलाकार दिखने वाले आम खरीदें। ऐसे आम अक्सर मीठे होते हैं। पतले, पिचके और सपाट आकार के आम का स्वाद मीठा नहीं होता।आम खरीदते समय उसे छूकर देखें। पका आम छुने पर हल्का मुलायम होता है। हालांकि वह इतने मुलायम न हों कि उंगली से दबाने पर धंस जाएं।

मीठे आम को छांटने के लिए आम के तने या डंडी वाली जगह पर सूंघें। आम में से अनानास या खरबूजे जैसी खुशबू आ रही हो तो वह पका और मीठा हो सकता है।अगर आप दबे हुए हों या गहरे रंग के हों तो उसे न खरीदें। ये सड़े आम की निशानी होती है। आम में झुर्रियां जैसी लकीरें दिखें तो उसे न खरीदें।

आम की सुंगध लें। किसी तरह के केमिकल, अल्कोहल या दवा की खुशबू आम से आ रही हो तो उसे न खरीदें। इस तरह के आम रसायनों के जरिए उगाए और बड़े किए जाते हैं।आम की किस्म के बारे में जानकर ही खरीदें। जैसे कई आम देखने में हल्के हरे रंग के होते हैं लेकिन उनका स्वाद मीठा होता है। इसलिए आम की किस्म के मुताबिक उनके मीठे होने का पता चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *