महिला के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाया

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअस, यहां एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करुसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बाडमेर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसे आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने बताया कि पीड़िता 40 फीसदी जल चुकी है और उसको इलाज के लिए जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पचपदरा थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि कथित घटना गुरुवार को हुई है। आरोपी की पहचान शकूर के रूप में की गई है, जिसने स जघन्यय अपराध को अंजाम दिया है। दरअसल, आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे आग लगाने से पहले उस पर कुछ केमिकल पदार्थ डाला।

पुलिस अधिकारी सिंह ने कहा कि पीड़िता के घर के पास रहने वाले आरोपी शकूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *