पुल ढहने से 50 फीट नीचे गिरे 7 मजदूर, 5 की हालत गंभीर

मुरैना। जौरा के पास नैरोगेज ट्रेन का पुल मंगलवार सुबह ढह गए। जिससे पुल को डिस्मेंटल कर रहे कुछ मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की संख्या सात हुई, इनमें से पांच की हालत नाजुक होने पर जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक सिकरौदा में छोटी रेलवे लाइन का कुंवारी नदी पर पुल बना है। लेकिन ब्रॉडगेज रेलवे ट्रेक डलने के बाद नेरोगेज रेलवे ट्रेक अनुपयोगी हो गया था। इसलिए रेलवे इस पुल को डिस्मेंटल करवा रहा था।

कुछ दिन पहले ही रेलवे ने पुल से लोहे की एंगल व गर्डर आदि को मजदूरों से खुलवाना शुरू कर दिया। लेकिन मंगल सुबह अचानक पुल ढह गया। जिससे पुल के एंगल खोल रहे मजदूर पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने वाले मजदूरों की संख्या 7 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *