बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

रुद्रप्रयाग:बीकेटीसी सदस्य व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती (84) का निधन हो गया। उनके निधन पर मंदिर समिति और क्षेत्र वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुप्तकाशी के लंबगोंडी गांव निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे।

उनके निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का सौम्य स्वभाव और भगवान केदारनाथ भगवान बदरी विशाल की सेवा धर्मकार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन तीर्थ समाज और मंदिर समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *