उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल का UPSC में हुआ सिलेक्शन

उत्तरकाशी: पुरोला के ग्राम सुनाली के होनहार युवा ऋषभ नौटियाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 552वीं रैंक हासिल की है. ऋषभ नौटियाल की इस उपलब्धि पर रवांई घाटी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

ऋषभ नौटियाल के पिता का नाम त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल और माता का नाम ललिता नौटियाल हैं. ऋषभ नौटियाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई द दून स्कूल देहरादून से पूरी की. इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की. ऋषभ की सफलता उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास की कहानी है, इससे पहले वे तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पायाा. लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली.

ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है. यह सफलता दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर मेहनत की जाए तो पहाड़ के दूरस्थ गांवों से भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं. इस अवसर पर क्षेत्र के रवांई घाटी के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं ऋषभ के ताऊ जी शिव प्रसाद नौटियाल, चन्द्र भूषण बिजल्वाण, दुर्गेश्वर लाल (विधायक पुरोला), पूर्व विधायक माल चंद, अंकित पंवार, राजेन्द्र गैरोला, राजपाल पंवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल व उनके माता-पिता ललिता नौटियाल और त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. .

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि ऋषभ की सफलता से रवांई घाटी और पुरोला क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित हुआ है और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. वहीं दूसरी ओर बनाल क्षेत्र के गुलाड़ी गांव के आशुतोष नौटियाल का संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुआ. उनके चयनित होने पर क्षेत्र और जनपद के लोगों ने खुशी जताई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *