नेपाल:नेपाल के आम चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर होता दिख रहा है. वोटों की गिनती के बीच रैपर से नेता बने बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) जबरदस्त बढ़त बनाती नजर आ रही है. नेपाल की 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा के लिए हुए इस चुनाव की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में RSP को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 165 में से 161 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं.
इनमें RSP अब तक 20 सीटें जीत चुकी है और 98 सीटों पर आगे चल रही है. प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन वोटिंग में भी RSP का दबदबा दिख रहा है. शुरुआती गिनती में पार्टी को आधे से ज्यादा वोट मिलते नजर आए हैं. इससे साफ है कि इस चुनाव में RSP बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है. पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी सीट रुकुम पूर्व-1 सीट से जीत गए हैं. उन्हें 10240 वोट मिले. दूसरे नंबर पर यहां CPN-UML रही, जिसके उम्मीदवार को 3462 वोट मिले.
इस चुनाव को नेपाल की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दरअसल सितंबर में हुए बड़े जनप्रदर्शनों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया था. 8 और 9 सितंबर को हुए जनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद संसद भंग कर दी गई थी और नए चुनाव कराए गए. चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला झापा-5 सीट पर देखने को मिल रहा है. यहां बालेन शाह खुद मैदान में हैं और उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल प्रमुख के पी शर्मा ओली से है.
यह भी पढ़ें- बालेंद्र शाह कौन हैं जो बन सकते हैं
ताजा आंकड़ों के मुताबिक झापा-5 सीट पर बालेन शाह को 15 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं और वह ओली के मजबूत गढ़ में बढ़त बनाए हुए हैं. अगर यह बढ़त बरकरार रहती है तो यह नेपाल की राजनीति में एक बड़ा झटका माना जाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर RSP इसी तरह आगे रहती है तो नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री और पुरानी पार्टियों के कमजोर होने का बड़ा संकेत मिल सकता है.
नेपाल चुनाव में काठमांडू घाटी से बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग के मुताबिक पूर्व मेयर और रैपर बालेंद्र ‘बालेन’ शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने यहां क्लीन स्वीप कर लिया है. काठमांडू घाटी की सभी सीटों पर RSP उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की या बढ़त बनाई है, जिससे पार्टी को राजधानी क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक बढ़त मिल गई है.
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में जीत हासिल करने वाले पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के कुछ टॉप नेताओं में से एक बन गए. उन्हें रुकुम ईस्ट-1 से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया है. उन्होंने चुनाव में 10,240 वोटों से जीत हासिल की. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले.
नेपाल के इलेक्शन कमीशन के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव के लिए चल रही वोटों की गिनती में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, और अब वह 96 सीटों पर आगे चल रही है. कुल 165 सीटों में से 135 सीटों के कमीशन के डेटा से पता चलता है कि RSP ने एक सीट जीती है और 96 दूसरी सीटों पर आगे है. नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 11 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि CPN-UML 10 सीटों पर आगे चल रही है.
नेपाल में शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों से देश में राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें नजर आ रही हैं. शुरुआती नतीजों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह भी केपी शर्मा ओली से भारी मतों से आगे चल रहे हैं. एक नई राजनीतिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की खबरों ने भ्रष्टाचार से परेशान नागरिकों के बीच उम्मीद की नई लहर पैदा कर दी है. नेपाल चुनाव आयोग के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई के मुताबिक, शुरुआती नतीजों में नेपाली कांग्रेस दूसरे, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीसरे और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी चौथे स्थान पर चल रही है.
बालेंद्र (बालेन) शाह झापा 5 में CPN-UML के प्रेसिडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली से, चितवन 2 में रबी लामिछाने से, और चितवन 3 में सोबिता गौतम पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के कोऑर्डिनेटर पुष्प कमल दहल की बेटी रेणु दहल से आगे चल रहे हैं.सितंबर में Gen Z मूवमेंट के बाद, 5 मार्च को हुए हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की पॉपुलैरिटी में ज़बरदस्त उछाल आया है. लगभग सभी सात प्रांत RSP कैंडिडेट के पक्ष में हैं. शुरुआती वोट काउंट के नतीजों के मुताबिक, RSP अभी कम से कम 44 सीटों से आगे है.
काठमांडू-7 सीट पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार गणेश पराजुली मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.नेपाल का चुनाव रिजल्ट: ताजा मतगणना में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेंद्र शाह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं. पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली पिछड़ गए हैं.शुरुआती रुझानों में बालेंद्र शाह ने मजबूत बढ़त बना ली है और मुकाबले में बाकी उम्मीदवार उनसे काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं.
