मनामा और यरुशलम में धमाके

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज आठवां दिन है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई देश पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण तनाव घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। तेहरान से तेल अवीव तक चारों तरफ मिसाइलों दागी जा रहीं हैं। बढ़ते तनाव के कारण बिगड़ती स्थिति को लेकर यूएन ने गहरी चिंता जताई है।

दरअसल, 28 फरवरी 2026, शनिवार को ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण हमले किए। इस हमले के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

जिसके बाद ईरान ने इजरायल समेत एक साथ कई खाड़ी देशों में मिसाइलों की बौछारें करनी शुरू कर दी। जिसके बाद से तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूएन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष ‘किसी के भी नियंत्रण से बाहर जा सकता है’ और तत्काल कूटनीतिक प्रयासों की अपील की है। आइए जानते हैं मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अब तक क्या-क्या हुआ है?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी।ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह युद्ध चार से छह हफ्ते तक चल सकता है।28 फरवरी 2026 से शुरू को हमले शुरू होने के बाद से ईरान में 1,230 से अधिक लोग मारे गए हैं।आज सुबह करीब 50 इजरायली फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए बनाए गए एक अंडरग्राउंड बंकर पर हमला किया।

खामनेई के बेटे मोजतबा के पद संभालने वाली बात अमेरिका को रास नहीं आ रही है। ट्रंप ने कहा, “हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए।” ट्रंप ने स्पष्ट रूप से मोजतबा को एक अस्वीकार्य विकल्प बताया।
ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि कुछ देशों ने मध्यस्थता की कोशिशें शुरू कर दी हैं, ईरान हमेशा की शांति के लिए कमिटेड है, लेकिन अपने देश की इज्जत और सॉवरेनिटी की रक्षा करने में हिचकिचाएगा नहीं।

ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार तड़के जोरदार धमाकों से अफरातफरी मच गई। स्थानीय मीडिया और क्षेत्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, धमाके इतने तेज थे कि उनसे आसपास की कई इमारतों की खिड़कियां हिल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *