11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला बोला था। बस रुकने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर नौ लोगों को उतार लिया गया था। कुछ समय बाद इन सभी के शव एक पुल के नीचे पड़े मिले थे। ये सभी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने ईरान और इराक के लिए वीजा लेकर सात अप्रैल को पंजाब छोड़ दिया था। वे दोनों देशों के पवित्र स्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का बहाना कर ईरानी सीमा अधिकारियों की जांच से बचना चाहते थे।

इसके अलावा कुछ समय बाद उसी राजमार्ग पर एक अन्य मामले में कार पर जा रहे लोगों पर हमला बोला गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *