कार ने पिकअप में मारी टक्कर, नौ लोगों की मौत

मुंबई :पुणे जिले के जेजुरी के पास एक कार ने खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि इस भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। घटना जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक होटल के बाहर शाम 6:45 बजे हुई।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही सेडान कार में दो महिला और दो बच्चा समेत छह लोग सवार थे। वहीं, होटल मालिक अपने कर्मचारियों के साथ पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे।

उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर में होटल मालिक, पिकअप के चालक और तीन होटल कर्मी की भी मौत हो गई। । दो बच्चों समेत चार अन्य घायल भी हुए हैं। कार में सवार एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जेजुरी पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण और अज्ञात पीड़ित की पहचान के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।वहीं, एक अन्य हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक सुरंग में बुधवार सुबह पुलिस के एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से काफिले में शामिल अन्य वाहन आपस में टकरा गए।

हादसे में 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *