चंदा मामा दूर के नहीं, बस एक टूर के…चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पीएम मोदी बोले- बदल गईं कहावतें

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के प्रयास और प्रतिभा ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका है। एक दिन, बच्चे कहेंगे… “बस चंदा मामा एक टूर के हैं।” मित्रों, इस खुशी के अवसर पर मैं दुनिया के सभी लोगों को, हर देश और क्षेत्र के लोगों को संबोधित करना चाहता हूं… भारत का सफल चंद्र मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है।

इसरो जल्द ही आदित्य एल1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। भारत बार-बार साबित कर रहा है कि आकाश की सीमा नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बार-बार ये साबित कर रहा है कि- sky is not the limit. साइंस और टेक्नोलॉजी देश के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *