ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा

उदय दिनमान डेस्कः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, “आपका नाम सोमनाथ चंद्र से जुड़ा हुआ है इसलिए आपके परिवारजन भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।”

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूं।”

गुजरात के सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे।चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग करने पर कांग्रेस ने ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई।इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है।चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं साइटिस्टों को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, “भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।”

अमेरिका में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकसित भारत का शंखनाद हुआ है।भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने पुरे देश को बधाई दी।स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (ALS) के शुरू होने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह की ओर अपनी ऊंचाई धीरे-धीरे कम कर रहा है।

चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने पहुंचे हुए हैं।

इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम का पावर डिसेंट चरण शुरू हो गया है। इसके बाद यान अपनी सफलता की तरफ एक और बड़ा कदम बढ़ा चुका है।चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशन कंट्रोल रूम का यह दृश्य काफी उत्साहित करने वाला है।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग से पहले कवि रोहित शर्मा ने अपनी एक कविता के माध्यम से इसरो के इस मिशन की सफलता की कामना की है।चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने से पहले लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। वहीं, चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में सीएसआईआर मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे हुए हैं।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पहले PM मोदी ने कहा कि हमें ब्रिक्स अंतरिक्ष अन्वेषण संघ की स्थापना के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हम पहले से ही ब्रिक्स उपग्रह समूह पर काम कर रहे हैं, लेकिन एक कदम आगे बढ़ने के लिए हमें ब्रिक्स अंतरिक्ष अन्वेषण संघ की स्थापना के बारे में सोचना चाहिए।”भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Live) शाम को 6 बजे बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा।

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने इसको भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान चंद्रमा पर उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को नमन करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को नमन करते हुए सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं… यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। कुछ ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *