भारी भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान जमींदोज

विकासनगर:देहरादून के विकासनगर के बिन्हार क्षेत्र के ग्राम जाखन में बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान गिर गए। वहीं, सरकारी स्कूल भी खतरे की जद में आ गया है। गनीमत रही कि भूस्खलन से पहले ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बुधवार दोपहर गांव में अचानक हुए भूस्खलन से गांव में हड़कंप मच गया। भूस्खलन होता देख बिना देरी किए घरों से बाहर आ गए। कुछ ही देर में देखते ही देखते घर जमींदोज हो गए। लगातार हो रहे भूस्खलन से पूरे गांव पर संकट मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *