बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बीते दिन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे। भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से सड़क यातायात बुरे तरह प्रभावित हुए हैं। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

मौसम की मार हवाई यातायात पर भी पड़ी है। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *