चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

उदय दिनमान डेस्कः  लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि, 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

85 साल से ज्यादा से मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। नॉमिनेशन से पहले चुनाव आयोग बुजुर्गों के लिए फॉर्म मुहैया कराएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इसके अलावा 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 19.74 करोड़ युवा मतदाता हैं। साथ ही देश में 82 लाख से अधिक बुजुर्ग वोटर हैं।राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

राजीव कुमार ने बताया कि देश में पहली बार 1.82 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है।लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने आवास से रवाना हो गए।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी को चुनावी बॉन्ड देने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। वह साफ तौर पर भ्रष्टाचार है। आने वाले दिनों में देश को इसके बारे में और पता चलेगा, हम चुनाव के लिए तैयार हैं।लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ ही देर में तारीखों का एलान किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र को अंतिम रूप देने और चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी।भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि हम चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान में कुछ ही देर का समय बाकी है। दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों की घोषणा करेगा।आज यानी 16 मार्च, 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। एक बार चुनावी तारीखों की घोषणा होने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) भी लागू हो जाएगी। आचार संहिता होती क्या है और राजनीतिक दलों को कौन-कौन से नियमों के पालन करने होते है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए तैयार है। भारत जोड़ो यात्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के एजेंडे को उजागर किया है। कांग्रेस गारंटी लेकर आई है, देश की जनता को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा है।लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे।

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में तीन वादे तोड़े हैं। भाजपा ने केरल में एक AIIMS बनाने का वादा किया था, केरल में अभी तक कोई AIIMS नहीं है। उन्होंने केरल में एक राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था। उन्होंने उसे गुजरात में स्थापित कर दिया है। किसी को भाजपा के किसी भी वादे पर भरोसा क्यों करना चाहिए जब उसका ट्रैक रिकॉर्ड शून्य है।

12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर होने वाले आगामी चुनावों के लिए लगभग 97 करोड़ लोग पात्र मतदाता हैं।चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों का भी आज एलान होगा। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मेरी दो प्राथमिकताएं होंगी कि चुनाव में हिंसा और भ्रष्टाचार खत्म हो। मैं लोगों के लिए मौजूद रहूंगा।निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस बार देश की जनता बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी। हर कोई बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं है, उन्हें विकास के मुद्दों के बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन वे नेताहीन और दृष्टिहीन हैं और इसलिए कोई भी उनके टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आज महत्वपूर्ण दिन है। देश के लिए आज दोपहर 3 बजे से आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कौशल किशोर ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए हम पीएम मोदी का संदेश फैलाने के लिए जनता के बीच जाएंगे। मोहनलालगंज में मुझे जनता का समर्थन मिल रहा है, जिसमें जनता के 10,000 लोग मेरे नामांकन शुल्क के लिए एक-एक रुपये जमा कर रहे हैं। मैं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे, जो 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। जबकि परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घाटलोदिया क्षेत्र कार्यालय में गांधीनगर संसदीय सीट का उद्घाटन किया।सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सितंबर तक समय सीमा तय कर रखी है। 2019 में लोकसभा सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। इसके चलते इन चुनावों की घोषणा 10 मार्च के आसपास ही होने की अटकलें लगाई जा रही थी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। इसे किसी पार्टी का नहीं होना चाहिए। जब आचार संहिता लागू होती है तो सत्ताधारी दल की कोशिश होती है मतदाताओं को लुभाएं। चुनाव आयोग का आचरण सभी के लिए समान और निष्पक्ष होना चाहिए।चुनावी बॉन्ड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि हमने हमेशा सत्ताधारी पार्टी द्वारा लाए गए चुनावी बॉन्ड का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक कहा है। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी हमें बताती है कि यह सरकार कितनी असफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *