दीपावली से पहले सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद

पिथौरागढ़। दीप पर्व के दौरान खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। नया प्लान आज से लागू हो जाएगा जो दीपावली समाप्त होने तक जारी रहेगा। बाजार में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

दीपावली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अब ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है।

इस वर्ष दीप महापर्व छह दिनों का मनाया जाएगा। आमतौर पर इसे पंच दीपावली नाम से जाना जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस से दीप पर्व की शुरुआत होगी। इसी दिन प्रदोष व्रत व शाम को यम दीपदान होगा। 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली होगी।

बड़ी दीपावली यानी महालक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है। 14 को गोवर्धन पूजा व 15 नवंबर को यम द्वितीय व भैया दूज मनाया जाएगा। त्यौहारों को लेकर अब लोगों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *