बर्फबारी और बारिश से लौटी ठंड

मसूरी। तीन चार दिनों से आसमान में मंडरा रहे बादल आखिरकार मसूरी पर मेहबान हुए। रविवार सुबह से दो तीन बार बूंदाबादी होने के बाद मौसम शांत ही बना रहा। लेकिन शाम ढलते ही बरसना शुरू किया, जिससे कम से कम वातावरण में छाई धुंध व धूल कम हुई है। बरसात के साथ ही ठंड लौटी है, जिससे दोबारा से गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है।

मसूरी में देर शाम को पर्यटक ठिठुरते नजर आए। रविवार को पूरे दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही है। बीच में कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। समीपवर्ती पूरी यमुना घाटी के ग्रामीण अंचल में भी मात्र बूंदाबांदी हुई है। काश्तकार एक अच्छी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, सोमवार को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *