राजस्थान ‘बर्फ’ की चादर से ढका

जयपुर। राजस्थान में अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे । कई जिलों में धूलभरी हवाओं का दौर भी चला। बारिश,ओले एवं हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है।बारिश और ओले के कारण खेतों तैयार खड़ी फैसल को काफी नुकसान हुआ है।

जयपुर,अजमेर,डीडवाना-कुचामन, नागौर, जालौर, दौसा, बीकानेर, चूरू, सीकर, ब्यावर सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इस कारण खेतों में तैयार खड़ी गेंहू एवं सरसों की फसल को नुकसान हुआ है।बारिश से बीकानेर के नोखा मंडी में खुले में रखा अनाज भीग गया।बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने के साथ कई पेड़ गिर गए। तेज हवा और बारिश के बीच ब्यावर शहर में एक कार्यक्रम में लिए लगाया गया टैंट उड़ गया,पेड़ गिर गए।यहां एक ई-रिक्शॉ पर पेड़ गिर गया।

जैसलमेर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण ईसबगोल और जीरा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जैसलमेर के खेतों में ओलों की चादर बिछी हुई नजर आई।अजमेर के नांदला गांव में तेज बारिश के साथ ओले गिरने और हवा से बिजली का एक खंभा गिर गया। जयपुर में बारिश एवं ओलावृष्टि के साथ धूलभरी हवाओं के कारण एक दुकान का छज्जा गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश,ओले और धूलभरी हवाओं का दौर चल रहा है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है जो बारिश एवं धूल भरी हवाओं का कारण बन रही है।

इस तरह का मौसम आठ अप्रैल तक जारी रह सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा,छह अप्रैल से आने वाला सिस्टम अधिक सक्रिय होगा उसके असर से राज्य के अधिकांश हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली चमकने एवं ओले गिरने की घटनाएं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *