नई दिल्लीः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने क्लास 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने इस साल CISCE बोर्ड की परीक्षा दी है, वो छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट को डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बताया था कि 2026 के ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. दोनों क्लासों के रिजल्ट 30 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने बताया कि नतीजे जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे. अब सभी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

