दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई। दो दिन पहले हल्की वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई थी। रविवार और सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।

दोनों दिन तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 3.1 डिग्री और सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से तो 0.7 डिग्री कम है लेकिन पिछले दिन की तुलना में 2.2 डिग्री अधिक है।

आइएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *