दून समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को अंधड़ चलने, तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से ठंड होने लगी है, वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना हो गया है।उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर चलते बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है और भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि तेज आंधी तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से काफी नुकसान भी पहुंच रहा है।

ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलों के साथ-साथ आम और लीची को भी नुकसान पहुंच रहा है। वही आकाशीय बिजली गिरने के कारण चमोली जनपद में लगभग 500 से अधिक बकरियों की मौत हो गई।सोमवार को देहरादून सहित आसपास ही क्षेत्रों में रात के समय हुई बारिश से सड़के तालाब बन गई। सुबह तक बारिश होती रही लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप निकल आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

वही पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।उधर, बारिश और बर्फबारी के चलते चारों धामों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे हैं। केदारपुरी में सोमवार को तड़के से बारिश और बर्फबारी होती रही जिसके चलते तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे तक आ गया।

इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए लाइन में लगे रहे। वही बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आलम यह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालु भी जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं। मई के महीने में बारिश और बर्फबारी ने श्रद्धालुओं को भी अभिभूत कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश अंदर और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *