जिंदा पत्नी का पिंडदान कर फोटो गंगा में प्रवाहित

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़ का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो के साथ अशोभनीय व्यवहार के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है.

दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर डाला. इस अशोभनीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. गंगा सभा की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है.

गौर हो कि मां गंगा में करोड़ों लोगों की आस्था है लेकिन आस्था के साथ खिलवाड़ के मामले सामने आते रहते हैं. कभी युवतियों के फिल्मी गानों पर डांस तो कभी युवकों के गंगा किनारे शराब पीने के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ दिन पूर्व भी एक महिला द्वारा गंगा में कुत्ते को नहलाने को लेकर विवाद हो गया था. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में युवक हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि शख्स के हाथ में एक फोटो दिखाई देती है, जिसके साथ पहले वह पहले अपमानजनक तरीके से व्यवहार करता है और फिर गंगा में बहा देता है. इतना ही नहीं, शख्स गंगा में पिंड भी डालता हुआ दिखाई दे रहा है.

दावा किया जा रहा है कि ऐसी हरकत करने वाला शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज है और आवेश में आकर उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर डाला. मौके पर आसपास मौजूद कुछ लोग भी वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस कृत्य को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *