नई दिल्ली :नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्लेकार्ड लिए हुए हैं. व्यंग्यात्मक डिजिटल ग्रुप ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया और साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके आज सुबह (शनिवार, 6 जून) अमेरिका से दिल्ली पहुंचे. दिपके ने समर्थकों और छात्रों से 6 जून को जंतर-मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. वे परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस ने कहा कि वे स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. सीजेपी की शुरुआत मूल रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की उन टिप्पणियों के व्यंग्यात्मक जवाब के तौर पर हुई थी जिसमें उन्होंने पिछले महीने एक कोर्ट सुनवाई के दौरान कुछ लोगों को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ (पैरासाइट) कहा था. तब से सीजेपी एक संगठित अभियान का रूप ले चुका है और ऑनलाइन इसके काफी फॉलोअर्स हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया और साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. ऑनलाइन आंदोलन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफा दो! हमने शिक्षा मंत्री को चुना और उन्हें वहां भेजा, उन्हें हमारे टैक्स से सैलरी मिलती है! उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में डूबा हुआ है. कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!’
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया और साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए अपनी मांग पर जोर दिया, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! हमने ‘मेक इन इंडिया’ मांगा था, आपने हमें ‘लीक इन इंडिया’ दिया!’
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका (US) के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे. दिपके को एयरपोर्ट पर डॉ. बीआर अंबेडकर की आत्मकथा की किताब लिए हुए देखा गया. सीजेपी के आधिकारिक हैंडल ‘कॉकरोच इज बैक’ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत के संविधान के पूरे समर्थन के साथ कॉकरोच जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे.’
सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत के संविधान के पूरे समर्थन के साथ, कॉकरोच सुबह जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. अभिजीत दिपके जंतर-मंतर के लिए निकल चुके हैं.’ कॉकरोच पार्टी जिंदाबाद! के नारे लगने शुरू हो गए. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं. क्या आप जंतर-मंतर पर हैं? अपनी तस्वीरों और वीडियो में हमें टैग करें.
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.आयोजकों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की मंजूरी दे दी है.दिन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पुष्टि की कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके नई दिल्ली पहुँच चुके हैं. उन्होंने (दिपके) इस बारे में ट्वीट भी किया है. कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन होगा. जल्द ही वे बाहर आएंगे, हम पुलिस स्टेशन जाएंगे जहाँ वे दिल्ली पुलिस से अनुमति लेंगे और फिर हम जंतर-मंतर पर बैठेंगे.’
दिपके भारत पहुंचे, समर्थकों से जंतर-मंतर पर किताब और तिरंगा लाने और पुलिसकर्मियों को फूल देने को कहा
व्यंग्यात्मक डिजिटल ग्रुप ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज सुबह दिल्ली पहुंचे. एक्स पर सीजेपी समर्थकों के लिए किए गए एक पोस्ट में दिपके ने कहा कि वह जंतर-मंतर पर उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं. दिपके ने कहा, ‘किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! सहानुभूति और आभार जताने के लिए पुलिसकर्मियों को फूल दें. हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है!’
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ताओं ने बार-बार पेपर लीक होने का हवाला देते हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ‘अयोग्य’ नेता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें हटाने की अपील की है. एक्स पर एक वीडियो संदेश में सीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अयोग्य हैं. उनकी वजह से हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गई है. पेपर लीक हुए हैं और देश के करोड़ों छात्र परेशान हैं. पिछले एक महीने में छह छात्रों ने आत्महत्या की है.
वह एक अयोग्य शिक्षा मंत्री हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया उन्हें हटा दें और लोकतंत्र में हमारा भरोसा बहाल करें.’ इसी बयान में प्रवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम भी साझा किया और लोगों से कहा कि वे एयरपोर्ट न जाएं, बल्कि उनसे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर मिलें. ‘साथी कॉकरोचों, वह दिन आ गया है. आइए जंतर-मंतर पर मिलें. हम इस देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से ठीक करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी आवाज को अब और नजरअंदाज न किया जा सके. हम अपने लोकतंत्र को और अपने इस खूबसूरत देश को वापस हासिल करेंगे.’ इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम साझा किया. अभिजीत दिपके अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुबह एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
वहां से हम पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप वहां इकट्ठा हों. वहां हम औपचारिक रूप से पुलिस से सहयोग और अनुमति मांगेंगे. हम सभी कानूनी सीमाओं और प्रक्रियाओं का पालन करेंगे. वहां से हम जंतर-मंतर जाएंगे, जहां हम लोकतांत्रिक तरीके से असहमति जताने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे.’ एक प्रवक्ता ने कहा,’कृपया इसे शांतिपूर्ण रखें, किसी को भी एयरपोर्ट पर इकट्ठा नहीं होना चाहिए, हमसे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर मिलें.’
डिजिटल ग्रुप ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट जारी की है. सीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘6 जून, सुबह 9 बजे – मिलते हैं साथियों, हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही रहेंगे! अब इस छोटे से मजाक को क्रांति में बदलने का समय आ गया है. शांतिपूर्ण और प्यार भरे विरोध के साथ दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो जाइए, लेकिन याद रखें कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. सबकी नजरें हम पर हैं!’
