वाशिंगटन। मिसौरी के बटलर में एक विमान दुर्घटना में कथित तौर पर 12 लोगों की मौत हो गई। स्टेट हाईवे पेट्रोल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने बताया कि यह भीषण हादसा बटलर मेमोरियल हवाई अड्डे के पास हुआ।
कंपनी ने कहा कि जब तक सभी मृतकों के परिवार वालों को सूचना नहीं दे दी जाती तब तक उनके नाम जारी नहीं किए जाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के साथ मिलकर काम कर रही है।
एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस समय मिल रही रिपोर्टों से यह संकेत मिलता है कि विमान में सवार सभी (कुल 12) लोगों की जान चली गई है।” बटलर शहर के मिसौरी के कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दक्षिण में स्थित है।बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के एक प्रवक्ता ने स्थानीय टीवी स्टेशन Fox4 को बताया कि पीड़ितों में 11 स्काईडाइवर और एक पायलट शामिल थे। बटलर, मिसौरी के कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दक्षिण में है।
एक्टिंग एयरपोर्ट मैनेजर और बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट डायरेक्टर डेनिस जैकब्स ने रॉयटर्स को बताया कि सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन ने सुबह करीब 11:20 बजे CT (1620 GMT) उड़ान भरी, लेकिन ऊंचाई हासिल करने में नाकाम रहा। इसके बाद उसने तेजी से बाईं ओर मुड़ते हुए रनवे से लगभग 300 गज (274 मीटर) दूर क्रैश हो गया।
बेट्स काउंटी के शेरिफ चाड एंडरसन ने कहा, “यह कोई कमर्शियल एयरलाइनर नहीं है जो क्रैश हुआ है। यह एक लोकल प्लेन है जिसने हमारे लोकल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।” उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह एक हादसा लगता है।
