श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

कर्णप्रयाग: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह सिख समुदाय के लोगों की स्थानीय लोगों के साथ मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त सिख समुदाय के लोगों की कर्णप्रयाग बाजार में कुछ लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ ही विवाद बढ़ गया। समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई कई लोग चोटिल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक होटल स्वामी की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कराया गया।

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने चौकी परिसर सहित बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया में भी जाम लगा दिया। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गौचर में यात्रा फिलहाल को रोक दिया गया है।करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखने के बाद लोगों ने थाने में वार्ता की, जिसके बाद जाम खुला को यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *