मसूरी पालिका और SDM को आया बम धमकी वाला ई-मेल

देहरादून। मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर मंगलवार को एक धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया।

ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।धमकी भरे ईमेल में कुछ स्थानों के साथ समय और तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। संदेश में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल अलर्ट मोड में आ गई हैं।

पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *