राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह, देशभर से पहुंचे स्टूडेंट्स

देहरादून: बन्नू मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिरकत कर छात्रों से संवाद किया. कार्यक्रम में दूर दराज से छात्र शामिल होने के लिए आए. उत्तराखंड में पढ़ाई करने वाले छात्रों से लेकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हरियाणा तक के छात्रों की मौजूदगी कार्यक्रम में रही.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली. मौसम के खराब होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं और छात्रों में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने के लिए मिला. मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले दिव्यांग संजीत भी कार्यक्रम में पहुंचे.

संजीत ने बताया कि वो शारीरिक रूप से चल नहीं पाते हैं, लेकिन वो व्हीलचेयर पर ही राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए आए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की है और आगे भी एचडी करना चाहते हैं, लेकिन पेपर लीक होने के वजह से उनका भी मनोबल टूट जाता है. छात्रों के साथ राहुल गांधी की ओर से देशव्यापी इस मुहिम में वो भी साथ हैं.

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता दिगंबर सिंह नेगी ने बताया कि वो साल 2002 से कांग्रेस से जुड़े और कांग्रेस के हर बड़े आयोजन में शामिल होते हैं. राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम में भी वो आए हैं. ताकि, कार्यक्रम में आए हुए सभी छात्रों का मनोबल बढ़ा सके.

पेपर लीक से टूट रहा छात्रों का मनोबल: वहीं, नॉर्थ रेस कोर्स वार्ड नं 20 के पार्षद वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उनके क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम होना, उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी लगातार पेपर लीक होते जा रहे हैं. जिससे छात्रों का मनोबल टूट रहा है, लेकिन राहुल गांधी इस कार्यक्रम में उनमें जोश भरा है.

उन्होंने कहा कांग्रेस ने परेड ग्राउंड मैदान में पहले से ही परमिशन ली थी और उसके लिए फीस भी जमा कर दी थी, लेकिन वो स्थान नहीं दिया गया और शहर से दूर बन्नू मैदान का स्थान हमें मिला, लेकिन फिर भी यहां भारी संख्या में युवाओं की भीड़ देखने के लिए मिली, जो अपने आप में राहुल गांधी की जनता के बीच लोकप्रियता को दर्शाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *