अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

नई दिल्ली जेएनएन: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा पीआईबी (प्रेस सूचना ब्यूरो) की ओर से कर दिया गया है। इस लेख में हम आपको 69वें नेशनल फिल्म फेस्टिवल के विनर्स के नाम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में इस खास अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आर आर आर

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर – सरदार उधम सिंह

बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह-

बेस्ट एडिंटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर

बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार सिंह

बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आर आर आर)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम सिंह को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मूवी को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। इसका डायरेक्शन सुजीत सरकार ने किया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है।फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को इस साल बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन का ये खास अवॉर्ड मिला है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की जूरी की कमेटी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 31 फीचर, 24 नॉन फीचर, 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया जाएगा। जोकि साल 2021 की फिल्मों के लिए आधारित होगा।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।

भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है।

गौर किया जाए बीते साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओें की ओर तो 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला था। अजय को तान्हाजी और सूर्या को सोरारई पोटरु फिल्म के लिए ये सम्मान हासिल हुआ।

पिछले साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सूर्या की सोरारई पोटरु फिल्म ने 5 कैटेगरी में जीत हासिल की थी। जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजनलस्क्रीन प्ले और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की श्रेणी शामिल रहीं। फिल्म की एक्ट्रेस अपर्णा बलमुरली को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का ये खास पुरस्कार दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *