चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग

उदय दिनमान डेस्कः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

एक कहावत है कि चंदा मामा दूर के, लेकिन भारत के चंद्रयान की सफलता के बाद ये कहा जा सकता है कि चंदा अब अपने घर के हैं।  इसके लिए कई लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।

विभिन्न स्कूलों में इस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए गए, जिनमें चंद्रयान से जुड़ी रोचक जानकारियों के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी बताया गया। वहीं, बच्चों ने भी चंद्रयान और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *