14 हजार करोड़ से ज्यादा का जेंडर बजट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है।

इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। इसमें सरकार ने 14538 करोड़ पांच लाख के जेंडर बजट का भी प्रावधान किया है। वहीं, महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं में बजट का प्रावधान किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।
नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।
नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।
मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।
मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।
गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *